पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेठी लॉ स्कूल नोएडा विजेता

अमेठी लॉ स्कूल नोएडा विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लॉ यूनिवर्सिटी में मूट कोर्ट कंपीटिशन की विजेता टीम के साथ मुख्य मेहमान और वीसी डाॅ. परमजीत सिंह जसवाल।

भास्कर न्यूज | पटियाला

राजीवगांधीनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में आयोजित सुराना एंड सुराना ट्रायल एडवोकेसी मूट कोर्ट कंपीटिशन इंडिया नॉर्थ राउंड्स अमेठी लॉ स्कूल नोएडा ने जीता।

यूनिवर्सिटी के सिद्धूवाल कैंपस में कराए गए इंडिया नॉर्थ राउंड्स में अमेठी लॉ स्कूल नोएडा ने पहला स्थान हासिल कर 21 हजार रुपए का कैश जीता। जबकि दूसरे स्थान जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली ने पाया और 11 हजार का कैश जीते। तीसरे स्थान पर राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ रही। विजेताओं को पुरस्कार जस्टिस रीतू बाहरी, जस्टिस रामेश्वर सिंह मलिक, जस्टिस अरुण पाली ने दिए। जस्टिस अरुण पाली ने स्टूडेंट्स को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को रिलेवेंट प्वाइंट्स पर काम करना चाहिए। जस्टिस मलिक ने स्टूडेंट्स को समाज में खुद के रोल को गंभीरता से लेने को कहा। वहीं जस्टिस बाहरी ने एक एडवोकेट की क्वालिटी को शेप देने में मूटिंग की अहमियत के बारे में बताया। वीसी डाॅ. परमजीत सिंह जसवाल, रजिस्ट्रार डाॅ. जीआईएस संधू और तान्या मंडेर समेत अन्य मौजूद रहे। बेस्ट स्टूडेंट एडवोकेट नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर की स्नेहा सिंह रही। जबकि दूसरे स्थान पर अमेठी लॉ स्कूल के मोहित खूबचंदानी रहे। बेस्ट स्पीकर अमेठी लॉ स्कूल के मोहित खूबचंदानी रहे। स्पिरिट ऑफ सुराना का खिताब फैकल्टी ऑफ लॉ, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को मिला। इसके अलावा फर्स्ट बेस्ट मेमोरियल आरएमएनएलयू लखनऊ, सेकेंड बैस्ट मेमोरियल यूआईएलएस चंडीगढ़, थर्ड बेस्ट मेमोरियल डिपार्टमेंट ऑफ लॉ पीयू चंडीगढ़ और फोर्थ बेस्ट मेमोरियल राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ रहे।