पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोन रजिस्ट्री का काम बैंकों को सौंपा, लोग परेशान

लोन रजिस्ट्री का काम बैंकों को सौंपा, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों को परेशान करने वाली है सुविधा

बिशननगर निवासी भान कुमार ने कहा कि यह सरकार की कैसी सुविधा है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जिस काम को एक दिन लगता था, अब उसी को दो तीन लग रहे हैं। सरकार को चाहिए कि जिस बैंक में दस्तावेज तैयार हो उसी में फीस सभी काम होने चाहिए।

भास्कर न्यूज | पटियाला

बीतेदिनोंरेवन्यू महकमे के एक नोटिफिकेशन से लोगाें की परेशानी बढ़ी है। तहसील दफ्तर में होने वाली लोन रजिस्ट्रियों का काम संबंधित बैंकों को सौंपा गया। महकमे ने लोगों की सुविधा को यह काम संबंधित बैंकों को सौंपा, दूसरी और लोगों में इसका विरोध है।

अगर किसी ने लोन रजिस्ट्री करानी होती थी तो वह अपनी फाइल कंप्लीट करके सीधे तहसील दफ्तर में रजिस्ट्री कराता था। वहीं उसकी फीस जमा हो जाती थी। अब नोटिफिकेशन के बाद व्यक्ति को पहले सभी दस्तावेज तैयार करके संबंधित बैंक में चैक करवाने पड़ते हैं। वहीं बैंक की ओर से संबंधित व्यक्ति को फाइल सौंप दी जाती है और उसे तहसील दफ्तर में नंबर लगवाने को कहा जाता है।

तहसील दफ्तर में नंबर लगने के बाद व्यक्ति को अलग अलग बैंकों में फीस भरनी पड़ती है। 100 रुपए फीस ट्रेजरी ब्रांच में और 1 हजार रूपए फीस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में करवानी पड़ती है। इस सारी प्रक्रिया को करीब तीन दिन लग जाते हैं।

नायब तहसीलदार दीपक भारद्वाज ने बताया कि सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके बाद तहसील दफ्तर से लोन रजिस्ट्री काम संबंधित बैंकों को सौंपा गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।