पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \'आपणी हौंद नाल जूझदी नसीबो\' रिलीज

\'आपणी हौंद नाल जूझदी नसीबो\' रिलीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किताब आपणी हौंद नाल जूझदी नसीबो को रिलीज करते सभा प्रधान डाॅ. दर्शन सिंह आष्ट अन्य।

भास्कर न्यूज |पटियाला

प्रवासीकहानीकारसुरजीत कलसी की रचना पर आधारित और डाॅ. हरप्रीत कौर की रचित किताब \\\'आपणी हौंद नाल जूझदी नसीबो\\\' भाषा विभाग में रिलीज की गई। पंजाबी साहित्य सभा द्वारा किताब रिलीज के लिए कराए विशेष समागम की प्रधानगी मंडल में सभा प्रधान डाॅ. दर्शन सिंह आष्ट, भाषा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर गुरशरण कौर, पाल गुरदासपुरी, कुलवंत सिंह, डाॅ. हरप्रीत कौर, डाॅ. हरजीत सिंह सधर और बाबू सिंह रैहल ने की।

डाॅ. आष्ट ने कहा कि सभा नौजवान वर्ग के लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में और भी समागम करेगी। किताब के बारे में गुरशरण कौर ने कहा कि पंजाबियों को अपना प्रदेश छोड़कर विदेशों में जाकर बसने की नहीं सोचनी चाहिए। डाॅ. सधर ने कहा कि डाॅ. हरप्रीत कौर ने सुरजीत कलसी की कहानी का विश्लेषण बहुत बेहतरीन तरीके से किया। कुलवंत सिंह और पाल गुरदासपुरी ने सामाजिक मसलों की पेशकारी कलाम गाकर की। गीतकार गिल सुरजीत, सुखदेव सिंह चहल, सुभाष शर्मा, डाॅ. सुखमिंदर सिंह सेखों, अमृतबीर सिंह गुलाटी, मनजीत पट्टी, डाॅ. जीएस आनंद, गुरचरण सिंह पब्बाराली, एमएस जग्गी, नवदीप सिंह मुंडी, सरदूल सिंह भल्ला, बलबीर सिंह दिलदार, हरिदत्त हबीब, हरजिंदर कौर, सुरिंदर कौर बाड़ा, कुलवंत सिंह नारीके, चित्रकार गोबिंदर सोहल, गुरदर्शन सिंह गुसील, अंग्रेज सिंह विर्क, दर्शन सिंह, यूएस आतिश, प्रवेश कुमार समाना, जावेद पब्बी, सुखविंदर सूखा आदि ने रचनाएं सुनाई।