- Hindi News
- पोलो ग्राउंड में जिला स्तरीय खेल मुकाबले का रविवार को लास्ट डे, फुटबाल अंडर 14 गर्ल्स मुकाबले में न
पोलो ग्राउंड में जिला स्तरीय खेल मुकाबले का रविवार को लास्ट डे, फुटबाल अंडर-14 गर्ल्स मुकाबले में नाभा विजेता
डीईओ हरिंदर कौर की प्रधानगी में हुए मुकाबले
डीईओहरिंदर कौर की प्रधानगी और डीएसओ जसवीरपाल कौर बराड़ के सहयोग से एईओ डाॅ. नरिंदर सिंह की अगुवाई में हो रहे खेल मुकाबलों में राजपाल कौर, बहादुर सिंह, हरपाल सिंह तेजा, जगमेल सिंह, जगतार सिंह, हरीश सिंह, रविंदर कुमार, लतीफ मोहम्मद, अमनदीप कौर, विजय कुमार, गुरदीप सिंह, धनवीर, प्रवीन कुमार, लविंदर सिंह, सतविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह जसविंदर मान मौजूद थे।
पोलो ग्राउंड में जिला स्तरीय खेल मुकाबले के दौरान फुटबाल इंवेंट में गोल के लिए भिड़ती खिलाड़ी।
खो-खो ब्वॉयज अंडर-19 और 17 कैटेगिरी में पटियाला-2 चैंपियन
भास्कर न्यूज | पटियाला
शानदारखेलकी बदौलत खो-खो ब्वॉयज अंडर-19 और 17 आयु वर्ग में पटियाला-2 ने जिला स्तरीय खेलों में पहला स्थान पाया। रविवार को फाइनल मुकाबले हुए। जिला टूर्नामेेंट कमेटी के प्रेस सेक्रेट्री अंग्रेज शर्मा ने बताया कि अंडर-19 खो खो ब्वॉयज में पटियाला-2 पहले, पटियाला-3 दूसरे और पटियाला-1 ने तीसरा स्थान पाया।
अंडर-17 में पटियाला-2 पहले, समाना दूसरे और पटियाला-3 तीसरे स्थान पर रहा। खो खो अंडर-19 गर्ल्स में समाना ने पहला, पटियाला-2 ने दूसरा और नाभा ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 खो-खो में पटियाला-1 पहले, पटियाला-2 दूसरे और नाभा तीसरे स्थान पर रहे। फुटबाल अंडर-14 गर्ल्स मुकाबले में नाभा विजेता और भुनरहेड़ी उप विजेता रहा। अंडर-17 में पटियाला-3 को पहला और भुनरहेड़ी ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-17 ब्वॉयज में नाभा पहले और पटियाला दूसरे स्थान पर रहे।