पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोला भाखड़ा के तेज बहाव से किसी को बाहर निकालना संभव

बोला- भाखड़ा के तेज बहाव से किसी को बाहर निकालना संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला| जीरकपुर की सिया की हत्या के मामले में पिता सुभाष कुमार पुलिस थ्योरी से सहमत नहीं है। पुलिस के अनुसार सिया डिप्रेशन में भाखड़ा में कूदी। आरोपियों ने उसे बचाने की कोशिश की। आरोपी बचाकर बाहर ले आए। बाद में मृत समझकर उसे फिर भाखड़ा में फेंक दिया।

सुभाष ने सवाल उठाया कि कैसे तीन युवकों के बीच से सिया नहर में छलांग लगा सकती है। क्या भाखड़ा के फ्लो से किसी को बाहर निकालना संभव है। यदि वे सिया को बाहर निकाल लाए थे, तो फिर उसे दोबारा मारने की नीयत से ही फेंका होगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब चालान में देखेंगे कि पुलिस किस तरह से कार्रवाई कर रही है। अगर आरोपी को बचाने की कोशिश की गई तो वह विरोध दर्ज कराएंगे।
18 दिन बाद गिरफ्तार : दूसरी ओर इस सिया मर्डर मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह को पसियाणा पुलिस ने 18 दिन बाद गिरफ्तार कर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। थाना पसियाना इंचार्ज हरविंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि सिया आरोपी गुरविंदर के कारण डिप्रेशन में थी इसलिए भाखड़ा में छलांग लगाई।
कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था : खुद को फंसता देख आरोपी गुरविंदर अपने रिश्तेदारों के माध्यम से खुद ही अदालत में सरेंडर करने की फिराक में था। पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को पटियाला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरिद्वार चला गया था फोन बंदकर दिया था। इस कारण सुराग लगाने में परेशानी आई।