पटियाला| गांव कुलारांजा रहे ज्ञान सिंह उनकी पत्नी अमरजीत कौर गांव सरालां में अपनी बहन से मिलने अाए थे। रविवार को उससे मिलने के बाद वह सामना लौट रहे थे। दोपहर बाद आई तेज आंधी के कारण सफेदा का पेड़ गिरने से उनकी मौत हो गई। लाश को पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा लाए। सोमवार को उनका पोस्टमार्टम होगा।
मनिंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता ज्ञान सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर थे। रविवार को छुट्टी के कारण वह शनिवार को सरालां में अपनी बहन से मिलने गए थे। रविवार बाद दोपहर अचानक मौसम खराब हो गया। वे सवाजपुर के पास ही पहुंच पाए। तेज आंधी के कारण सफेदा का पेड़ उनके सिर पर गिर गया। दोनों जख्मी होकर सड़क किनारे गिर पड़े। ज्ञान सिंह का एक बेटा पढ़ाई करता है एक बेटी है। ज्ञान सिंह जहां बच्चों को पढ़ाने का काम करते थे वहीं समाजसेवी काम में उनकी दिलचस्पी थी।
(राजिंदरा अस्पताल में जानकारी देता मृतक ज्ञान सिंह का बेटा मनजिंदर सिंह।)