राजपुरा। दोपहर को आई तेज आंधी के चलते दरख्त गिरने से कार टूट गई। कार में कोई व्यक्ति होने से नुकसान होते-होते रह गया। आंधी के कारण राजपुरा पटियाला रोड पर पेड़ गिरा। कई जगह बिजली की तार टूटने से बिजली भी चली गई। खबर लिखे जाने तक कई एरिया में बिजली नहीं पाई थी।