पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंधी के कारण राजिंदरा में डेढ़ घंटे बिजली बंद

आंधी के कारण राजिंदरा में डेढ़ घंटे बिजली बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंधी के कारण राजिंदरा में डेढ़ घंटे बिजली बंद

पटियाला |राजिंदरा अस्पतालमें रविवार को तेज आंधी के कारण डेढ़ घंटा बिजली बंद रही। एमरजेंसी वाॅर्डों में मरीजों की हालत खराब हो गई। करीब तीन बजे तेज आंधी से अस्पताल में शार्ट सर्किट हो गया। इलेक्ट्रिक मुलाजिमों ने जनरेटर स्टार्ट करने की कोशिश की तो पता लगा कि उनमें तेल नहीं था। पूरे डेढ़ घंटे मरीजों को बिना बिजली के रहना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी बच्चा वाॅर्ड, एमरजेंसी 1 नंबर वाॅर्ड में आई। एक्स-रे अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट के एसडीओ एसएस गिल ने बताया कि लाइन फाल्ट होने के कारण लाइट चली गई थी। दूसरी सप्लाई लेनी चाहिए, पर वहां फाल्ट पड़ गया।