करीमपुरी को प्रधान बनाने का स्वागत
पटियाला |बहुजन समाजपार्टी की बैठक जिला प्रधान राम सिंह धीमान की अगुवाई में हुई। जोगा सिंह पनोदिया ने अवतार सिंह करीमपुरी को प्रधान बनाने पर मायावती का धन्यवाद किया। जिला प्रधान राम कुमार धीमान ने कहा कि करीमपुरी के प्रधान बनने पर वर्करों में खुशी है। धीमान ने वर्करों का धन्यवाद किया। यहां अमर सिंह सिपला, हरविंदर सिंह, दविंदर सिंह धीमान, राम सरूप, राजविंदर सिंह, चंद सिंह भट्ठी, शंकर डालिया , कुलवंत सिंह, अवतार सिंह, इकबाल सिंह, मुनी सिंह, सुरिंदर सिंह, संत राम हरि लाल मौजूद रहे।