- Hindi News
- महिंद्रा कॉलेज में बेसमेंट बनाने का काम शुरू, ~35 लाख मिले
महिंद्रा कॉलेज में बेसमेंट बनाने का काम शुरू, ~35 लाख मिले
श्री काली देवी मंदिर: पहले फेज में बेसमेंट-ग्राउंड लेवल ही बनेगा
आपको जल्द मिलेंगी 3 मल्टी लेवल पार्किंग
राजिंदरा: बनने वाली पार्किंग के लिए होंगे दोबारा से टेंडर
प्रतिभा विरदी। पटियाला v.pratibha@dbcorp.in
सरकारीमहिंद्रा कॉलेज में स्टूडेंट्स और स्टाफ को सुविधा देने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का काम शुरू हो गया है। 6538 स्टूडेंट्स की स्ट्रेंथ वाले कॉलेज में 60 फीसदी गर्ल्स हैं। पार्किंग में जो बेसमेंट होगा, उसमें गर्ल्स के टू व्हीलर्स रखने का प्रबंध होगा। पहली दूसरी मंजिल कॉलेज स्टाफ के लिए होंगी।
गौरतलब है इससे पहले कॉलेज में पार्किंग बहुत पुराने टाइम की बनी हुई थी। गेट-1 पर बनी इस पार्किंग का ज्यादातर हिस्सा पुराना और खराब था। ऐसे में पार्किंग के कुछ हिस्से में केवल 10 कारें खड़ी होती थीं। बाकी पार्किंग के बाहर बने बरामदे में खड़ी की जाती थीं। इससे बरामदे में निकलने का थोड़ा रास्ता बचता था। दिक्कत को दूर करते हुए कॉलेज में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का प्रोजेक्ट प्रिंसिपल ने पंजाब सरकार को भेजा। उनसे मंजूरी मिलने के बाद पार्किंग बनाने का काम शुरू हुआ।
पार्किंग बनाने का प्रोजेक्ट 1.30 करोड़ का है। जिसे पंजाब सरकार ने मंजूरी दी है। पहले फेज में कॉलेज अथॉरिटी को 38 लाख रुपए मिले हैं। बेसमेंट बनाने के लिए खुदाई का काम शुरू हो गया है। पार्किंग बनाने का जिम्मा पंचायती राज महकमे को मिला है। कॉलेज अथॉरिटी ने काम शुरू कराने के लिए महकमे को 25 लाख रुपए दिए हैं।
करीब साढ़े 33 हजार स्केयर फीट की बेसमेंट और 24 हजार स्केयर फीट के ग्राउंड फ्लोर पर तैयार हो रही पार्किंग पर खर्च होने वाली अनुमानित राशि 2.69 करोड़ रुपए है। पार्किंग बनने के बाद यहां पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाना है।
लोगों के लिए होगा तोहफा
^जिलाप्रशासन प्रोजेक्ट को एक ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार करा रहा है। शहरवासियों के लिए यह 2015 का एक तोहफा होगा। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग में परेशानी नहीं आएगी। -राजेशत्रिपाठी, एडीसी पटियाला।
श्री काली माता मंदिर के सामने पार्किंग बनाने का काम शुरू हो चुका है।
राजिंदरा में इस समय पांच पार्किंग हैं, लेकिन कहीं पर फोर व्हीलर पार्क करने की जगह नहीं है। बारिश में लोगों को व्हीकल निकालने में काफी परेशानी होती है। मल्टी लेवल पार्किंग बनने से लोगों की समस्या दूर हाेगी।
पीआईडीबी करेगी फंडिंग
^राजिंदराअस्पताल में पार्किंग की समस्या देखते हुए मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जानी है। पार्किंग को बनाने के लिए फंडिंग का काम पीआईडीबी करेगी। कंस्ट्रक्शन का काम पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन करेगा। पार्किंग के लिए जल्द री टेंडरिंग करेंगे। -डाॅ.केडी सिंह, प्रिंसिपल, मेडिकल काॅलेज।
राजिंदरा अस्पताल का वह ग्राउंड जहां पर पार्किंग बननी है।
दो मंजिला पार्किंग में एक बेसमेंट होगा, जिसमें गर्ल्स स्टूडेंट्स और स्टाफ के टू व्हीलर खड़े होंगे। कॉलेज का टोटल स्टाफ 156 मेंबर्स का है। 50 फीसदी स्टाफ कार से आता है। बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कार खड़ी करने का प्रबंध होगा। एक मंजिल पर 40 कारें खड़ी हाेगी।
मई में मिलेगी पार्किंग सुविधा
^कॉलेजमें पंचायती राज महकमा पार्किंग बना रहा है। 30 मई तक डेड लाइन है। प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद गेट नंबर 2 पर भी ऐसी पार्किंग बनेगी। गेट 2 पर बॉयज की पार्किंग है। -डाॅ.सुखबीर सिंह थिंद, प्रिंसिपल
महिंद्रा कॉलेज कैंपस में मल्टी लेवल पार्किंग बनने का शुरू हुआ काम।