पीएसबी ने चुने पटियाला के ओहदेदार
पटियाला |पंजाब एंडसिंध बैंक स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन की जनरल बॉडी की मीटिंग परभात परवाना हाउस में हुई। जिसमें जिला पटियाला, संगरूर, बरनाला की अलग-अलग ब्रांचों के हजारों वर्कमैन मुलाजिमों ने हिस्सा लिया। एसपीएस विर्क ने वेतन शोध के बारे में जानकारी दी। मीटिंग में पटियाला जोन के ओहदेदारों का चुनाव किया गया। मंगा राम को जोनल सेक्रेटरी, प्रिंस को सेक्रेटरी, अमरजीत सिंह, रमनप्रीत तीन जिलों के एक्टिव ओहदेदारों की नियुक्ति भी की गई। यहां सुशील गौतम आल इंडियन बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, तेजिंद्र चावला एनएम ग्रेवाल मौजूद रहे।