- Hindi News
- दिव्यांशी नहीं, त्रिपड़ी से मिला कोई और बच्चा
दिव्यांशी नहीं, त्रिपड़ी से मिला कोई और बच्चा
पटियाला |राजपुरा रोडस्थित विकास कॉलोनी से गुम हुई तीन साल की दिव्यांशी की तलाश में परिवार के मेंबर दर-दर भटक रहे हैं लेकिन चार दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। उसकी तलाश में घूम रहे परिवार को त्रिपड़ी इलाके में एक बच्चा मिलने की सूचना मिली लेकिन वहां जाने पर बच्चा किसी अन्य परिवार का निकला। एक बार फिर परिवार निराश हो गया। पुलिस, परिवार रिश्तेदार सभी दिव्यांशी की खोज में जुटे हैं। त्रिपड़ी इलाके में मिला बच्चा एक लड़का था, जो इलाके के ही एक प्रवासी परिवार का गुम हुआ था। दिव्यांशी की तलाश अभी भी जारी है। बच्ची के पिता सुरिंदर कुमार ने कहा कि वह परेशान जरूर हैं लेकिन तलाश नहीं रुकेगी और हर संभव कोशिश करेंगे।
हर जगह पोस्टर भी लगवाए
घटनाके अनुसार सुरिंदर कुमार बुधवार की शाम को अपनी प|ी के मुंहबोले भाई के साथ करीब साढ़े सात बजे पैदल ही घर आया था। इन लोगों ने एक दुकान से दिव्यांशी को खाने की चीज दिलाकर वापस घर के दरवाजे पर छोड़ा था। जिसके बाद सुरिंदर दरगाह की तरफ चला गया तो उसकी प|ी का मुंहबोला भाई वापस लौट गया। बाद में घर लौटने पर दिव्यांशी को गुम पाया तो इलाके में तलाश की गई, लेकिन कहीं पर भी मिलने पर थाने में शिकायत की गई। लाहौरी गेट पुलिस ने अनजान व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 6 दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। उसकी तलाश में परिवार ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन धार्मिक स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं।