पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तरांचल समितियों ने लगाया खूनदान कैंप

उत्तरांचल समितियों ने लगाया खूनदान कैंप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरांचलभ्रातृ समिति उत्तरांचल विचार मंच द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को भादसों रोड पर गढ़वाली धर्मशाला में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इस कैंप में करीब 25 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट कमिशन के मेंबर बलजिंदर ठाकुर ने शिरकत की, जबकि विशेष मेहमान के तौर पर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली पंजाबी यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर डॉ. राजिंदर कुमार पहुंचे। ब्लड डोनेट करने वालों का सम्मान करते हुए पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट कमिशन के मेंबर बलजिंदर ठाकुर ने कहा कि सूबे में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए स्टेट ह्यूमन राइट कमिशन 1997 से लगातार काम कर रहा है। इन 17 सालों में कमिशन के पास 2 लाख 19 हजार शिकायतें आई। इनमें ज्यादातर शिकायतें पुलिस, निगम, बिजली निगम, हेल्थ समेत अन्य विभागों की हैं। इनमें से अब 2 लाख 11 हजार शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। ऐसे सोशल वर्क करते समय किसी भी समिति को किसी भी तरह की कोई दिक्कत आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।

बलजिंदर ठाकुर ने शहर की अन्य समितियों को भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को करने की प्रेरणा दी।

खूनदान कैंप के दौरान समिति मेंबर्स अन्य।