पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफावादी गेट के पास करंट लगने से घोड़े की मौत

सफावादी गेट के पास करंट लगने से घोड़े की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफावादीगेट के पास पावर कॉम की लापरवाही से बिजली पोल पर खुली तारों से घोड़े को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। साहिल निवासी राघो माजरा ने बताया कि वह घोड़े पर सामान ढोने का काम करता है। वह शनिवार को सामान लेकर सफावादी गेट की तरफ गया था। सामान छोड़ने के बाद उसने घोड़े को खुला छोड़ दिया और खुद किसी से बात करने लगा। इस दौरान बिजली के पोल पर खुले तार से घोड़े को अचानक करंट लग गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इलाका निवासियों ने बताया कि वह कई बार इसकी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन महकमे ने कोई कदम नहीं उठाया। साहिल ने मांग की कि इस मामले में संबंधित बिजली मुलाजिमों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे उचित मुआवजा दिलाया जाए।