- Hindi News
- बठिंडा में नहर से मिली अकाली कौंसलर के बेटे की लाश
बठिंडा में नहर से मिली अकाली कौंसलर के बेटे की लाश
पूर्वकौंसलर अकाली नेता जत्थेदार जोगिंदरपाल सिंह छांगा के लापता बेटे गुरविंदर सिंह की डैड बॉडी बठिंडा इलाके की नहर से मिल गई है। इस बारे में थाना पसियाणा पुलिस को सूचना मिल चुकी है। बॉडी मिलने के बारे में परिवार वालों को जानकारी मिलने के बाद तुरंत वे मौके पर रवाना हो गए। जहां से देर शाम तक उसे लाया गया। इसकी पुष्टि करते हुए थाना पसियाणा के इंचार्ज हरविंदर सिंह ने कहा कि इस बारे में शाम को ही सूचना मिली है, अब बॉडी लाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं सूत्रों ने बताया कि खनौरी से आगे नहर दो हिस्सों में बंट जाती है, जिसमें से एक सिरसा दूसरी डबवाली की तरफ जाती है। यहां कोई अन्य परिवार अपने रिश्तेदार की बॉडी के इंतजार में बैठा था। इन लोगों ने गुरविंदर की लाश को बहते हुए देखा। कौंसलर के परिवार को कपड़ों फोटो देखकर पहचान की।
यह था पूरा मामला
गुरविंदरसिंह धर्मपुरा बाजार स्थित एसी मार्केट के नजदीक कपड़ों की दुकान करता था। वह एक हफ्ते पहले रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे के बाद से लापता था, जिसके बाद परिवार वाले सारी रात उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया था। सोमवार सुबह उसका एक्टिवा स्कूटर बरामद हुआ था। एक्टिवा की डिग्गी में सुसाइड लेटर, मोबाइल प|ी के साथ तलाक से संबंधित कुछ दस्तावेज मिले थे।