- Hindi News
- समाना पटियाला रोड पर हुए हादसे में बुजुर्ग दंपति घायल
समाना- पटियाला रोड पर हुए हादसे में बुजुर्ग दंपति घायल
समाना। रविवारको करीब बारह बजे समाना पटियाला रोड पर टोल प्लाजा के पास मोटरसाइकिल सवार एक बुर्जग दंपति तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों की पहचान गुलजार सिंह (70) और उसकी प|ी भगवंत कौर वासी गांव मरदहेडी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से रही तेज रफ्तार स्विफ्ट उनसे टकरा गई। उन्हें स्विफ्ट में सवार लोगों ने उठाकर सिविल अस्पताल समाना में इलाज के लिए भर्ती करवाया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया।