- Hindi News
- अब आपके साथ आहलूवालिया पार्क संवारेंगे हम
अब आपके साथ आहलूवालिया पार्क संवारेंगे हम
आपके पास आइडिया है तो शेयर करें
अगरआपकीकॉलोनी में भी किसी पार्क की कोई समस्या है और उसे हल कराने के लिए कोई सजेशन है तो भास्कर के वाॅट्सएप नंबर 9646400265परभेजें। पार्क से जुड़ी शिकायतों को आप निगम के टोल फ्री नंबर 18001802808परभेजने के अलावा हमसे भी वाॅट्सएप पर शेयर करें। हम बताते रहेंगे कि आपकी शिकायत का क्या हुआ।
बदहाली के चलते पार्क के अंदर अब गंदगी ही पसरी है।
(लेफ्ट से) धर्मपाल, इंद्रपाल सिंह, सुभाष चंद्रा, महिंदर कुमार, राकेश शर्मा, एसआर वोहरा, राजकुमार, महिंदर सिंह, तेजिंदर सिंह भूप, जतिंदरपाल गर्ग, प्रिंस बाबा, नरेश कुमार एससी खन्ना।
अरना बरना चौक के पास आहलूवालिया पार्क।
क्यों जरूरी है ग्रीनरी
शहरीइलाकों में ग्रीन स्पेस लोगों के मेंटल वेल बीईंग (मानसिक सेहत) पर पॉजीटिव इफेक्ट डालते हैं। इसका असर लंबे समय तक होता है। ये यूके के रिसर्चर्स की खोज है जो एनवायर्नमेंटल साइंस एंड टेक्नोलोजी जर्नल में छपी है। यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सटर यूके के मैथ्यू वाइट इस रिसर्च में शामिल है। मैथ्यू वाइट कहते है- हरे भरे इलाकों, पार्कों के पास रहने वालों की स्ट्डी की, तो पाया गया कि तीन साल बाद भी उनकी खुशी का स्तर, मेंटल लेवल उतना ही अच्छा है जितना पहले था। रिसर्च के लिए 40 हजार घरों का सर्वे हुआ। इस बात के सबूत है कि ग्रीन स्पेस में रहने वालों का स्ट्रेस लेवल कम है। ग्रीनर अर्बन एरियाज में रहने वालों में डिप्रेशन के लक्षण कम नजर आए।
पब्लिक जैसा चाहती, हम वैसा पार्क बनाएंगे
^मैंपार्क के डेवलपमेंट की फाइल दोबारा खोलकर कामों को जल्द शुरू करवाउंगा। पब्लिक के साथ हैं और पब्लिक जैसा पार्क चाहती है, निगम उसे वैसा ही पार्क तैयार करके देगा। इंजी.शाम लाल गुप्ता, एसडीओ नगर निगम।