- Hindi News
- गुरू रविदास के सिद्धांत को जीवन में अपनाएं: परनीत कौर
गुरू रविदास के सिद्धांत को जीवन में अपनाएं: परनीत कौर
पटियाला। गुरूरविदास सभा (रजि.) द्वारा यहां प्रताप नगर में गुरू रविदास का 638वां प्रकाश उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर एमएलए परनीत कौर ने सभी को गुरू रविदास के सिद्धांत अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करके ही इस सांसारिक जीवन को सफल बनाया जा सकता है। इसके लिए हमें दूसरों को भी इसके बारे में प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी लीडर केके शर्मा, ब्लॉक प्रधान नरेश दुग्गल, हनी सेखों, मीडिया इंचार्ज जसविंदर जुलका, कपूर सिंह, दर्शन सिंह, गुरनाम सिंह, कै. सुरमुख सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।