पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काउंटडाउन शुरू, आज होगा डोर टू डोर कैंपेन

काउंटडाउन शुरू, आज होगा डोर टू डोर कैंपेन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबीयूनिवर्सिटी क्लास ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव का फाइनल काउंटडाउन शुरू हो गया है। चुनाव में अब सिर्फ दो दिन रह गए हैं। दोनों ग्रुप के कैंडीडेट बलबीर सिंह और जसपाल कोछड़ ग्रुप ने जीत के लिए जोड़तोड़ शुरू कर दी है। सोमवार को डोर टू डोर कैंपेन होगी।

रविवार को बलबीर ग्रुप ने मीटिंग की और अगले दो दिन में होने वाली कार्रवाई को लेकर चर्चा की। बलबीर ने कहा कि विरोधी ग्रुप चाहे उन्हें ये कहे कि वो क्लास इलेक्शन के लिए नए हैं पर वो सालों से यूनिवर्सिटी में जॉब कर रहे हैं। मुलाजिमों के हितों के लिए वो पहले भी काम करते आए हैं। बी क्लास यूनियन के लिए जनरल सेक्रेटरी के इलेक्शन लड़कर जीत हासिल की है। कई रूके हुए कामों को पूरा कराया। क्लास वालों की सभी दिक्कतों के बारे में पता है, जब उनकी परेशानियां पता हैं, तो उन्हें दूर कराने के लिए भी काम होंगे। जसपाल कोछड़ ग्रुप ने बताया कि उनके किए कामों के बारे में सभी अफसर जानते हैं। इलेक्शन में नतीजे उनके फेवर में ही आएंगे। अगले दो दिनों में डोर टू डोर जाकर वो वोट डालने की अपील करेंगे। ग्रुप द्वारा करवाए गए काम भी बताए जाएंगे।

क्लास ऑफिसर्स एसोसिएशन के इलेक्शन के दौरान बलबीर अरोड़ा ग्रुप के मैंबर्स।