पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब स्कूल स्टूडेंट्स ट्रैफिक रूल्ज की देंगे जानकारी

अब स्कूल स्टूडेंट्स ट्रैफिक रूल्ज की देंगे जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेम वर्मा। पटियाला prem.verma@dbcorp.in

सड़क हादसों को रोकने के लिए अब स्कूल कॉलेज के स्टूडेंट्स रोजाना एक चौक पर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करेंगे। भास्कर के अभियान को आगे बढ़ाते हुए यह मुहिम जल्द शुरू करने की तैयारी है। जिसमें एक दिन के लिए स्टूडेंट्स लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताएंगे।

एक दिन में एक स्कूल या कॉलेज के 15 स्टूडेंट्स का बैच शहर के चौराहों पर तैनात होगा। शुरुआत में लीला भवन, बस स्टैंड, शेरांवाला गेट, फव्वारा चौक, खंडा वाला चौक, लहल काॅलोनी का लाइटों वाला चौक, माडल टाउन चौक, थॉपर यूनिवर्सिटी चौक को चुना गया है। इसके बाद दूसरे चौराहों को भी ड्यूटी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान के निर्देश पर डीएसपी ट्रैफिक की अध्यक्षता में ट्रैफिक इंचार्ज इस योजना को अमलीजामा पहनाएंगे। दैनिक भास्कर के सड़क हादसों के खिलाफ महाअभियान के साथ जुड़ते हुए जिला पुलिस ने अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस 24 7 मोबाइल एैप के प्रति लोगों को जागरूक करने में बिजी है, जिसके बाद स्कूलों कॉलेजों में लेटर भेजने के बाद उन्हें इस योजना के साथ जोड़ा जाएगा।

एनजीओ सिविल डिफेंस होगा साथ

स्टूडेंट्सने लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने की इस मुहिम में एनजीओ सिविल डिफेंस के वार्डनों को भी शामिल किया है। पहले से ही सेवा में जुटे सिविल डिफेंस के करीब 17 मेंबरों को इन स्टूडेंट्स के साथ जोड़ देंगे। इसके अलावा अलग-अलग समाज सेवी संस्थाएं भी इस बैच के साथ काम करेगी ताकि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस दौरान चौक पर ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रहेगी, जो नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटेगी। चालान काटने के साथ ही इन स्टूडेंट्स द्वारा उन्हें नियमों की जानकारी देंगे यानि कि चालान कटवाने के बाद ट्रैफिक नियमों का लेक्चर भी सुनना होगा। हालांकि ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने की ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई अक्सर चलती थी लेकिन इस बार लगातार इस मुहिम को चालू रखेंगे।

अब मुहिम लगातार चलेगी: डीएसपी

^डीएसपीअजिंदर सिंह ने कहा कि पब्लिक को जागरूक करने की मुहिम लगातार चल रही है। थोड़ा बिजी होने के कारण शेड्यूल में थोड़ी बहुत तब्दीली हो सकती है। पर इसे रेगुलर चलाएंगे। फिलहाल मोबाइल एैप 24*7 के प्रचार में थोड़ा बिजी हैं।