पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयू के आर्चर्स ने नेशनल गेम्स में जीते मेडल

पीयू के आर्चर्स ने नेशनल गेम्स में जीते मेडल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरलके कोच्चि में चल रही 35वीं नेशनल गेम्स में पंजाब आर्चरी टीम से कंवलप्रीत, लवजोत, विकास और अंकुश की टीम ने कंपाउंड में गोल्ड पाया। वहीं रमनदीप और कंवलप्रीत की कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने सिल्वर मेडल जीता। रमनदीप, तृषा देब, प्रभजोत और प्रवीणा की कंपाउंड वुमन टीम ने सिल्वर मेडल जीता।

तृषा देब ने कंपाउंड इंडिविजुअल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। रविवार को खत्म हुए आर्चरी कंपीटिशन में मेडल पाने वाले सभी खिलाड़ी इंडियन राउंड की कोमल को छोड़कर पंजाबी यूनिवर्सिटी आर्चरी सेंटर के हैं। टीम कोच जीवनजोत सिंह तेजा और सुरिंदर सिंह ने बताया कि इंडियन राउंड मिक्स टीम में राज कौर और मोहित ने सिल्वर मेडल जीता। जबकि इंडियन राउंड वुमन टीम राज कौर, सुखप्रीत, जसविंदर और कोमल ने सिल्वर मेडल पाया। रैंकिंग राउंड में कंपाउंड वुमन टीम ने नया नेशनल रिकॉर्ड भी कायम किया। पंजाबी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि कोमल को छोड़कर बाकी सभी आर्चर्स पंजाबी यूनिवर्सिटी से हैं। इससे पहले यूनिवर्सिटी के आर्चर्स ने इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीत कर आए हैं। इन उपलब्धियों को देखते हुए खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि बढ़ा दी गई है।

कोच जीवनजोत सिंह तेजा और सुरिंदर सिंह की ट्रेनिंग में सभी आर्चर्स पूरी मेहनत कर रहे हैं। इसी ना नतीजा हैं जो मेडल के रूप में सामने आते हैं।

मेडलिस्ट पंजाब टीम के अार्चर्स के साथ कोच जीवनजोत और एनके बाली