पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लड बैंक ने किया 110 संस्थाओं को सम्मानित

ब्लड बैंक ने किया 110 संस्थाओं को सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइफलाइन ब्लड बैंक की ओर से खूनदान कैंप लगाने वाली संस्थाओं खूनदानियों को सम्मानित करने स्थापना दिवस मनाने के लिए समागम आयोजित किया। इस दौरान ब्लड बैंक से संबंधित 110 स्वयंसेवी संस्थाओं स्वैच्छिक खूनदानियों, एमरजेंसी में खूनदान करने वाले प्लेटलेट दान करने वाले खूनदानियों, खूनदान कप्पल बार बार खूनदान करने वाले खूनदानियों को सम्मानित किया गया। समागम में परमजीत सिंह गिल आईजी ने मुख्य तौर पर शिरकत की जबकि मंजीत सिंह नारंग एमडी पीआरटीसी आरएस औलख जीएम पीआरटीसी विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए।

लाइफ लाइन ब्लड बैंक के कंसलटैंट इंचार्ज आईएसबीटीआई के राष्ट्रीय जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. रिमप्रीत वालिया ने रिपोर्ट पढ़ते हुए कहा कि पिछले साल ब्लड बैक द्वारा 5943 यूनिट खून एकत्र किया था, जबकि इस साल पिछले साल के मुकाबले 34 फीसदी अधिक खून एकत्र किया गया। 100 फीसदी स्वैच्छिक खूनदान के लक्ष्य की तरफ भी आगे बढ़ते हुए 121 स्वैच्छिक खूनदान कैंप लगाकर इनमें से 5653 यूनिट सिर्फ स्वैच्छिक खूनदानियों से एकत्र किया गया। इस तरह इस वर्ष कुल 95 फीसदी खून स्वैच्छिक खूनदानियों से एकत्र किया।

उन्होंने खून के तर्कसंगत इस्तेमाल को और सार्थक बनाते हुए खून के अलग अलग तत्वों का इस्तेमाल को पिछले साल 65 फीसदी से बढ़ाकर 80 फीसदी कर दिया। इस दौरान यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया 1192 यूनिट खूनदान करके पहले नंबर पर रही, जबकि पॉवर हाउस यूथ क्लब ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन मिशन संयुक्त रूप से 815 यूनिट का योगदान देकर दूसरे डीबीजी ग्रुप 427 यूनिट एकत्र तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर डॉ. जेपीएस वालिया, डॉ. जगबीर सिंह, डॉ. रविंदर सिंह, डॉ. पुष्प राज भी मौजूद रहे।

लाइफ लाइन ब्लड बैंक का सोविनार रिलीज करते आईजी अन्य।