पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक समस्या दूर करने के िलए हर जिले का होगा अपना ट्रैफिक प्लान

ट्रैफिक समस्या दूर करने के िलए हर जिले का होगा अपना ट्रैफिक प्लान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यके हर जिले को अब अपना ट्रैफिक प्लान तैयार करना होगा। इसके तहत ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाने और ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए कुछ पॉइंट निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें जिलों में लागू करना होगा। ये निर्देश डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने एक हाईलेवल मीटिंग में जारी किए। इसमें विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद थे।

हर जिले का ट्रैफिक प्लान तैयार करने और उसे लागू कराने का जिम्मा जिले के डीसी और एसएसपी का होगा।

हर जिले में ट्रैफिक प्लान लागू करने के साथ ही राज्य के चार मुख्य शहरों में वन-वे व्यवस्था लागू करने का फैसला किया गया है। इनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला शहर शामिल हैं। यह वन-वे व्यवस्था भी ट्रैफिक प्लान का ही हिस्सा होगी। फिल्हाल वन-वे व्यवस्था चार शहरों में लागू की जा रही है। यहां कामयाबी के बाद इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था उन शहरों में लागू की जा रही है, जहां ट्रैफिक लोड काफी ज्यादा रहता है। डिप्टी सीएम की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में मुख्य सचिव, होम सेक्रेटरी, स्थानीय निकाय विभाग के अफसर, ट्रैफिक विंग के आईजी आदि मौजूद थे।

पटियाला | शिवसेना बाल ठाकरे के मेंबरों ने रविवार को भास्कर महाअभियान के साथ जुडते हुए परशुराम चौक पर 1.30 घंटा लोगों को ट्रैफिक रूल्ज बारे अवेयर किया।

लुधियाना | पिंडीस्ट्रीट एसोसिशन ने रविवार को लोगों को ट्रैफिक रूल्ज समझाए। उन्होंने हर आने-जाने वाले से हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील की।

अमृतसर | भाईसाब तेज रफ्तारी नाल असी अपने घर जल्दी पहुंच सकदे हां, पर इह साड्डी जान दी दुश्मन वी बन सकदी ए। यह बात शिव पुरी सेवा सोसायटी ( रजि ) के प्रधान डॉ. हरीश शर्मा हीरा ने रविवार को अवेयरनैस मुहिम के तहत लोगों को समझाई। अटारी रोड पर ट्रैफिक रूल्ज बारे अवेयर करते हुए उन्होंने लोगों से धीरे गाड़ी चलाने, सीट बेल्ट लगाने और हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने बस और ट्रक ड्राइवरों को तेज हार्न बजाने को भी कहा। करीब दो घंटे तक सोसायटी ने लोगों को अवेयर किया।





चलाए अभियान के दौरान सोसायटी के सदस्यों ने बस और ट्रक ड्राइवरों को समझाया की तेज हार्न की आवाज हमारे दिल और दिमाग पर तेज प्रभाव छोड़ती है। सड़क पर जाते समय जब कोई ड्राइवर तेज हार्न बजाता है तो आगे जा रहे वाहन चालक घबरा जाते हैं और इससे कई बार दुर्घटना भी हो जाती है। जबकि जिन लोगों को किसी किस्म की हार्ड प्रॉब्लम होती है उन्हें तेज हार्न की आवाज से काफी परेशानी होती है। इसमें वाहन चालकों ने ट्रैफिक नियमों की पालना करने की शपथ ली। इस मौके पर मास्टर अश्विनी, कैप्टन मुख्तार सिंह, बलविंदर सिंह, राकेश शर्मा, शंकर पांडे, मनजीत कालिया, डॉ. रोहित शर्मा, दिनेश तिवाडी, जसवंत कुमार, सरवण कुमार आदि उपस्थित थे।

{वाहनों की संख्या के हिसाब से ट्रैफिक डिस्टर्ब हो। {ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करना। {नए बन रहे बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था कराना। {नई बन रही इमारतों की अप्रवूल पार्किंग व्यवस्था होने के बाद ही देना। {रेहड़ियों को सड़कों से हटवाना। {प्राइवेट बसों के लिए स्टॉपेज निर्धारित करना। {स्कूलों के बाहर ट्रैफिक कर्मचारियों की तैनाती करना।

{ शहर में जगह-जगह ट्रैफिक व्यवस्था लागू कराने के लिए ट्रैफिक कर्मचारियों की तैनाती करना। {-ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और चालान काटने की व्यवस्था सुनिश्चित कराना। {लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम चलाना। {-ब्लैक स्पॉट खत्म कराना और वहां ट्रैफिक कर्मचारियों को तैनात करना।