पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली से हार पंजाब रणजी से बाहर

दिल्ली से हार पंजाब रणजी से बाहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर। चंडीगढ़

जिसटर्निंग ट्रैक पर पंजाब ने दिल्ली को हरा कर नॉक आउट स्टेज में पहुंचने की रणनीति बनाई थी, उसी ध्रुव पांडव स्टेडियम की पिच पर दिल्ली ने मैच के तीसरे ही दिन पंजाब को 88 रन से पराजित कर दिया। पटियाला में खेले गए मैच में पंजाब ने दिल्ली को दूसरी पारी में 192 रन पर आउट कर दिया था।

इस तरह पंजाब को जीतने के लिए 178 रन का टारगेट मिला लेकिन दिल्ली के स्पिनर्स के आगे पंजाब की टीम रविवार को 90 रन पर ही सिमट गई। इसके साथ ही पंजाब का रणजी नॉक आऊट में पहुंचने का सपना भी टूट गया। मोहाली में ओडिशा के हाथों हार के बाद टीम को यहां पर जीत जरूरी थी लेकिन बल्लेबाजों के बेहद खराब प्रदर्शन की वजह से दूसरी पारी में टीम 100 तक भी नहीं पहुंच पाई। टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह भी 15 रन बना कर क्लीन बोल्ड हो गए। बाकी बल्लेबाज भी विकेट पर टिक नहीं सके।

मैच के दौरान एक दूसरे से बात करते हरभजन और युवराज सिंह। फोटो:अजयशर्मा

चंडीगढ़। अगर आप खराब खेलोगे तो ऐसे ही नतीजे मिलेंगे, हमने एवरेज क्रिकेट खेली। पंजाब की शर्मनाक हार के बाद टीम के कोच भूपिंदर सिंह सीनियर ने कहा कि टीम में अभी भी मेंटल टफनेस की जरूरत है तभी हम इंडियन क्रिकेट में सफल हो सकते हैं। सीनियर ने कहा कि पहली पारी में एक समय हम 250 पर 6 थे और टीम 263 पर आउट हो जाती है। हमारे बल्लेबाजों को दिमागी तौर पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। सीजन की शुरूआत में हम मैच जीते क्योंकि युवराज सिंह ने तीन शतक लगा दिए, उसके बाद युवी का शतक नहीं आया और टीम भी हारती गई। पिछले कुछ मैचों टीम के लिए किसी ने भी शतक नहीं लगाया। हमें अपनी कमियां दूर करनी होगी तभी आगे बढ़ा जा सकता है।

रणजी ट्रॉफी: 178रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम सिर्फ 88 पर ढेर