- Hindi News
- अधिक ठंड से नवजात बुजुर्गों में हाइपोथर्मिया का खतरा
अधिक ठंड से नवजात बुजुर्गों में हाइपोथर्मिया का खतरा
इंफेक्शन का खतरा, अस्थमा वाले बच्चे पर पड़ेगा असर
सुबह से लेकर शाम 5:30 तक 4.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दाैरान व्हीकल ड्राइवरों को परेशनी हुई। लीला भवन चौक पर लाइट जलाकर जाती महिला।
दिन भर की बारिश ने बढ़ाई सर्दी, पारा 7 डिग्री गिरा
^आयुर्वेदिक डाॅ. शिवराज सिंह कंबोज ने बताया कि मौसम जितना खतरनाक बच्चों के लिए है, उतना बुजुर्गों के लिए है। सर्दी से हृदय की नाडिय़ां सिकुड़ जाती हैं, ब्लॉकेज से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। बुजुर्ग सुबह की जगह शाम को सैर करें। सर्दी में पाचन तंत्र अच्छा होता है, अधिक तली चीजों का इस्तेमाल करें।
^राजिंदरा अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि इस मौसम में बच्चों के शरीर की ताप नियंत्रण प्रणाली कमजोर पड़ जाती है। ठंड से उनको इंफेक्शन का खतरा होता है। अस्थमा वाले बच्चे भी प्रभावित होते हैं। बच्चों में वायरल से इंफेक्शन जल्द होता है। जिससे बच्चों को जुकाम, खांसी का खतरा होता है।
डॉक्टरों के अनुसार रखें सावधानी