पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने ग्लोबल वार्मिंग पर आधारित नृत्य नाटक पेश किया।

स्टूडेंट्स ने ग्लोबल वार्मिंग पर आधारित नृत्य नाटक पेश किया।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्स ने ग्लोबल वार्मिंग पर आधारित नृत्य नाटक पेश किया। जिसमें दर्शकों को पेड़ बचाने को प्रेरित किया गया। वहीं, हिंदी नाटक अंधेर नगरी और भाई घनइया जी के जीवन पर आधारित नाटक पेश किया। स्कूल प्रिंसिपल नीलइंद्रजीत कौर संधू ने सालाना रिपोर्ट पढ़ी। संधू ने कहा उनका और उनके स्टाफ का मकसद बच्चों में छुपी प्रतिभा को उभारना है। स्कूल में भी विभिन्न प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। अंत में स्टूडेंट्स ने भंगड़ा आयोजित कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया।

अगाज-ए-अहान| नसिया रुलदा से दिखाया पंजाब का हाल

पटियाला। नाभा रोड स्थित हरपाल टिवाना सेंटर में मिलेनियम स्कूल ने सालाना प्रोग्राम अगाज-ए-अहान पेश किया। चौथी और नौंवी के स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स ने अंग्रेजी नाटक विला फॉर सेल के अलावा हनुमान चालीसा और कृष्ण नृत्य किया। स्टूडेंट्स ने एक पंजाबी नाटक नसिया रुलदा पंजाब आयोजित करके पंजाब के आज के समय के हालात से रूबरू कराया। प्रोग्राम की शुरुआत मिलेनियम गायन से हुई।