- Hindi News
- कबड्डी मैच में सुखबीर का घेराव करेंगे फार्मासिस्ट
कबड्डी मैच में सुखबीर का घेराव करेंगे फार्मासिस्ट
पटियाला| नाभामें सोमवार को होने वाले कबड्डी मैच में दि रूरल हेल्थ फार्मासिस्ट एक्शन कमेटी डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल का घेराव करेगी।
शनिवार को कमेटी कनवीनर राम सिंह आलोवाल, संदीप खनोड़ा, अमरिंदर सोजा, मनिंदर लचकाणी, सरवत शर्मा, कुशलदीप सिंह, गुरविंदर सिंह लखविंदर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल पेंडू विकास पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने जिला परिषद के तहत काम करते फार्मासिस्ट दर्जा चार मुलाजिमों को विश्वास दिलाया था कि 30 दिसम्बर को खत्म हो रही काॅन्ट्रैक्टर की समय सीमा के बाद,नए काॅन्ट्रेक्ट में उनका वेतन बढ़ाया जाएगा।
फार्मासिस्टों को 7 हजार दर्जा चार मुलाजिमों को तीन हजार रुपए प्रति माह वेतन मिल रहा है। जब मंत्रिमंडल ने नए काॅन्ट्रैक्ट को मंजूरी दी तो पहले वाले रेट के अनुसार दी। मोहाली में भूख हड़ताल के दौरान वेतन बढ़ोतरी का भरोसा मिला था। पर अब फार्मासिस्ट दर्जा चार मुलाजिमों ने उपमुख्यमंत्री के घेराव का फैसला किया है। नाभा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी।
सरकार ने वेतन बढ़ोतरी का किया वादा नहीं किया पूरा