पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंगलवार से पांच चौराहों पर 25 ट्रैफिक मार्शल देंगे ड्यूटी

मंगलवार से पांच चौराहों पर 25 ट्रैफिक मार्शल देंगे ड्यूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकेपांच बिजी चौराहों पर अब मंगलवार से 25 ट्रैफिक मार्शल मुलाजिमों के साथ तैनात होंगे। यह मार्शल नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के पुलिस के चालान काटे जाने के बाद उन्हें जागरूक करेंगे। जिसमें मार्शल बताएंगे कि नियमों का उल्लंघन किस तरह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

ट्रायल के आधार पर खंडा वाला चौक, बस स्टैंड चौक, रेलवे स्टेशन वाले फाटक के पास, फव्वारा चौक लाहौरी गेट से कोर्ट काॅम्प्लैक्स की तरफ आने वाले चौक पर यह मार्शल तैनात होंगे। योजना के अनुसार हर एक चौराहे पर एक ट्रैफिक एएसआई, एक कांस्टेबल के साथ पांच ट्रैफिक मार्शल मौजूद रहेंगे। दैनिक भास्कर के सड़क हादसों के खिलाफ चल रहे अभियान के साथ जुड़ते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने शुक्रवार को मीटिंग करते हुए इसे लागू कराया। मीटिंग में डीएसपी ट्रैफिक अजिंदर सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज पुष्पा देवी समेत ट्रैफिक मार्शल मौजूद रहे थे।

ऐसेकाम करेंगे ट्रैफिक मार्शल

चौकपर तैनात मुलाजिम नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटेंगे। ट्रैफिक मार्शल इन लोगों को चालान काटने के बाद जागरूक करेंगे। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, बिना लाइसेंस अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर किस तरह की कार्रवाई हो सकती, इसकी जानकारी देंगे। डयूटी देने वाले इन मार्शल के पास आईडी कार्ड वगैरह भी होंगे ताकि लोग किसी तरह से विरोध कर पाएं।

ड्यूटी साथ लगाने का 15 दिन का ट्रायल है

योजनाके अनुसार मुलाजिमों के साथ ट्रैफिक मार्शल की डयूटी लगाने का यह प्रोजेक्ट 15 दिन के ट्रायल पर है। इन 15 दिनों की रिपोर्ट के बाद योजना को आगे चलाए रखने पर फैसला किया जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक मार्शल को को चुनने की प्रक्रिया को भी पूरा किया जाएगा। इसकी वजह यह है कि प्रोजेक्ट सफल होने के बाद शहर के अन्य चौराहों पर भी ट्रैफिक मार्शल को तैनात करेंगे।

अभीयोजना पर अमल करना बाकी: डीएसपी

डीएसपीअजिंदर सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर मीटिंग हो चुकी है और इसे अमल करना बाकी है। पुरानी पोस्टिंग के दौरान कुछ ऐसी ही योजना से शहर में ट्रैफिक नियमों के पालन करवाने की बेहतर व्यवस्था बनाई थी। यहां पर ऐसे ही लागू करने के बाद बेहतर नतीजे हासिल करेंगे।