पटियाला। शहर की गैस एजेंसियों ने कस्टमर को बिना आधार कार्ड लिंक के गैस सिलेंडर देने से मना करना शुरू कर दिया है। इसका कारण यह है कि 1 जनवरी से केंद्र सरकार देश भर में सब्सिडी स्कीम वाली स्कीम लागू करने जा रही है। गैस एजेंसियां उन कस्मटर को ही रसोई गैस सिलेंडर दे रही हैं जो एजेंसी में अपना आधार कार्ड या फिर बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करा रहे हैं।
एसएसटी नगर की एक गैस एजेंसी के कस्टमर हीरा बाग के हरप्रीत सिंह, महिंदा कॉलेज के पास एक गैस एजेंसी के कस्टमर तेजबाग कॉलोनी के गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने आधार नंबर लिंक कराने को कहा है। इसके बाद ही सिलेंडर देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की परेशानी हो उससे पहले ही गैस कनेक्शन से आधार कार्ड को लिंक करा लें।
पहले तीन महीने का मिलेगा ग्रेस पीरियड: केंद्रसरकार 1 जनवरी से सब्सिडी वाली स्कीम लागू कर रही है। जनवरी में गैस सिलेंडर के दो रेट होंगे। जिन लोगों ने अपना गैस कनेक्शन लिंक कराया होगा उनको मार्केट रेट के हिसाब से सिलेंडर मिलेगा और उसकी सब्सिडी उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में जाएगी। जिन गैस उपभोक्ताओं ने लिंक नहीं कराया होगा उन्हें 440 रुपए में ही गैस सिलेंडर मिलेगा। लिंक कराने वालों को जनवरी से मार्च तक की ग्रेस मिलेगी।
अप्रैल से जून तक मिलेगा पार्किंग पीरियड : मार्च-2015के बाद अप्रैल से जून तक गैस सिलेंडर का एक ही रेट होगा। सभी गैस कस्टमर को मार्केट रेट पर सिलेंडर मिलेगा। चाहे कस्टमर ने अपना गैस कनेक्शन लिंक कराया हो या नहीं। जिसने लिंक कराया होगा, उसकी सब्सिडी बैंक अकाउंट में आएगी। जिसने लिंक नहीं कराया उसे सब्सिडी नहीं मिलेगी। अगर कस्टमर ने इन तीन महीने के दरम्यान दो या तीन महंगे सिलेंडर ले लिए और उसके बाद जून महीना खत्म होने से पहले गैस कनेकशन को आधार नंबर से लिंक करवाया तो भी उपभोक्ता को महंगे दाम पर लिए गैस सिलेंडर की सब्सिडी मिल जाएगी।
अगर कोई अपना गैस कनेक्शन आधार नंबर से लिंक कराएगा तो उसे उक्त तीन महीनों की सब्सिडी नहीं मिलेगी।
6 महीने का समय दिया जा रहा: बराड़ : ऑलइंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन (एनडब्ल्यूआर) के स्टेट कोआर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह बराड़ ने कहा कि कस्टमर को एसएमएस से अपना गैस कनेक्शन लिंक कराने को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा भी कस्टमर को 6 महीने का समय दिया जा रहा है। अगर फिर भी वह लिंक कराए तो उसकी गलती है। कंज्यूमर को चाहिए कि अपना गैस कनेक्शन संबंधित एजेंसी से लिंक कराए।
पहले पब्लिक के पास नहीं था आधार, इसलिए रुकी स्कीम : केंद्र सरकार ने करीब पांच महीने पहले सब्सिडी वाली स्कीम काे रोक दिया था। कारण यह था कि काफी हद तक जनता के पास तो आधार कार्ड थे और ही किसी के पास अकाउंट नंबर। अब केंद्र सरकार ने आधार कार्ड बनाने के लिए भी जिला स्तर पर विभिन्न सेंटर खोलकर लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। केंद्र सरकार की जन धन योजना के तहत लोगों के अकाउंट खोले गए ताकि अगर किसी व्यक्ति के पास आधार कार्ड हो तो वह कम से कम अपना अकाउंट नंबर एजेंसी में जमा करा सके।