पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल में बना सामान बेचेंगे अफसर

जेल में बना सामान बेचेंगे अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियला। कैदियों के द्वारा तैयार सामान की मार्केटिंग अब जेल अधिकारी करेंगे। इसके लिए शनिवार को एक दिवसीय सेमिनार कराया गया। एडीजीपी (जेल ) आरपी मीणा के निर्देशों पर पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित सेमिनार में जेल अफसरों को मार्केटिंग के गुर बताए गए।

अधिकारियों के इस सहयोग के साथ कैदियों के तैयार सामान को मार्केट में उतारने में मदद मिलेगी। इससे उनके पुनर्वास में मदद मिलेगी और उनको फायदा होगा। प्रोफेसर गुर बख्शीश सिंह, फतेेहबीर सिंह सिद्धू, एमके कटारिया ने अधिकारियों को संबोधित किया। यहां पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल प्रेम सागर शर्मा, एडीशनल जेल सुपरिंटेंडेंट राजन कपूर, समाज सेवी परमजीत चौहान मौजूद रहे।