पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जब्त ~80 हजार गायब, शुतराणा एसएचओ फंसे

जब्त ~80 हजार गायब, शुतराणा एसएचओ फंसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। नशीले कैप्सूल जब्त करने के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति के घर से जब्त किए गए 80 हजार रुपए गायब करने के आरोप में थाना शुतराणा इंचार्ज फंस गए हैं। गिरफ्तार सुरजीत सिंह की प|ी जसबीर कौर ने इस मामले की लिखित शिकायत एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान से की है। महिला ने कहा कि उसके पास थाना इंचार्ज से हुई बातचीत की मोबाइल रिकार्डिंग है। जिसे उसने एसएसपी को सौंप दी है। रिकॉर्डिंग में 36 हजार रुपए मिलने की बात कबूली है। बावजूद इसके एक भी पैसा पुलिस ने वापस नहीं किया।
उसे मजबूरन एसएसपी को शिकायत करनी पड़ी। जसबीर कौर ने कहा कि तलाशी के नाम पर पुलिस ने यह पैसा घर से अपने कब्जे में लिया था।

3 दिसंबर को शुतराणा थाना पुलिस ने गांव तुगोपत्ती के सुरजीत सिंह के घर पर रेड की थी। घर से भुक्की नशीले कैप्सूल जब्त किए थे। पुलिस को उसके घर से कुछ कैश मिला था। पुलिस के अनुसार कैश 36 हजार रुपए था। सुरजीत की पत्नी जसबीर कौर ने कहा कि घर में रिपेयरिंग कराने के लिए करीब 80 हजार रुपए रखे थे। तलाशी में यह पैसा पुलिस साथ ले गई थी। गुरदेव सिंह से मोबाइल फोन पर 80 हजार रुपये की बात की तो उसने फोन पर 36 हजार रुपये की बात मानी। बाकी के पैसों के बारे में कुछ नहीं बताया।


बरामदगी में कैश का जिक्र है, आरोप झूठे: थाना इंचार्ज

थानाशुतराणा इंचार्ज गुरदेव सिंह ने कहा कि सुरजीत सिंह पर नशा तस्करी के चार केस दर्ज हैं। उसके घर से 36 हजार 600 रुपए बरामद हुए थे, जिसका केस में जिक्र है। महिला जो आरोप लगा रही है, वह झूठे हैं।

एसएसपी के पास जसबीर कौर ने की शिकायत
(पटियाला केएसएसपी से शिकायत करने पहुंची महिला ऑफिस के बाहर।)