पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"पूरी ताकत से लड़ेंगे कौंसिल चुनाव\'

\"पूरी ताकत से लड़ेंगे कौंसिल चुनाव\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यमेंकांग्रेस पार्टी बूथों पर किसी भी सूरत में सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों प्रशासन को कब्जा करने नहीं देगी। इसलिए कांग्रेस पार्टी के वर्कर बिना किसी डर के चुनाव लड़े। यह बात पटियाला से एमएलए परनीत कौर ने शनिवार को यहां आयोजित मीटिंग में कांग्रेसी वर्करों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एमएलए हरदयाल सिंह कंबोज ने नगर कौंसिल चुनाव लड़ने उन पर नजर रखने के लिए 21 मेंबरी चुनाव कमेटी का भी ऐलान किया है। जो जिला कौंसिल की पूर्व चेयरपर्सन गुरशरण कौर रंधावा की अगुवाई में काम करेगी। कंबोज ने यह भी ऐलान किया कि 17 दिसबंर को शहर के कांग्रेसी वर्कर रोष मार्च निकाल कर धरना देंगे और एसडीएम को मांगपत्र सौंपेंगे। जिसमें वॉर्डाें में विकास कामों में किए पक्षपात का जिक्र किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. प्रेमपाल, शिव गर्ग, यशपाल, साबका एमएलए जगतार राजला, हीरा जैन, गोपाल कृष्ण, शंकर जिंदल, गुरमन संधू, जौनी वर्मा, सतीश कुमार मौजूद रहे।

कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित मीटिंग में परनीत कौर सभा को संबोधित करते हुए।