पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मना करने पर ऑटो एजेंसियों पर होगी कार्रवाई

मना करने पर ऑटो एजेंसियों पर होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑटोएजेंसियोंने नए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने से मना करने के बाद अब डिपार्टमेंट इन एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। महकमा मामले को अपने अफसरों के पास ले जाया जाएगा। जिसके बाद डिपार्टमेंट इन एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

ट्रांसपोर्ट सचिव ने ऑटो एजेंसियों को नए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के आदेश जारी किए गए थे। पर ऑटो एजेंसियों ने नंबर प्लेट लगाने से मना कर दिया जिसके कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एक तरफ जहां सरकारी सेंटर पर नए वाहनों पर नंबर प्लेट लगाने की भीस भरना बंद कर दिया गया है। वहीं सेंटर कर्मचारियों की एजेंटों से मिलीभगत होने के कारण एजेंट लोगों से नंबर प्लेट लगाने के नाम पर 800 रुपए वसूल करके सरकारी सेंटर से ही नंबर प्लेट लगवाने की रसीद प्राप्त कर रहे हैं। डीटीओ गुरप्रीत सिंह थिंद ने कहा कि ऑटो एजेंसियों से बैठक की गई थी। उन्हें ट्रांसपोर्ट सेक्रटरी के आदेश दिखाए गए थे, और जल्द आदेशों को लागू करने को कहा गया था।

थिंद ने बताया कि एजेंसियों के नंबर प्लेट लगाने से मना करने का मामला ट्रांसपोर्ट सचिव के पास उठाकर इन एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की जिम्मेवारी तो संबंधित एजेंसी की है।

800 रुपए में लग रही है प्लेट

ट्रांसपोर्टहरप्रीत सिंह ने बताया कि मिनी सेक्रेटेरिएट के डी ब्लॉक स्थित हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले काउंटर पर नए वाहन पर नंबर प्लेट लगाने की फीस नहीं काटी जाती। अगर यही काम किसी एजेंट से करवाया जाए तो 800 रुपए में हो जाता है। काउंटर कर्मचारियों की एजेंटों से मिलीभगत होने के कारण लोगों की लूट की जा रही है। जिला प्रशासन को चाहिए कि इन काउंटर कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।