पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"बीड़ की तारबंदी का काम जल्द होगा पूरा\'

\"बीड़ की तारबंदी का काम जल्द होगा पूरा\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधादर्जनगांवों के लोगों यहां की फसलों के नुकसान को रोकने के लिए मोतीबाग बीड़ के चारों और बेहतर तारबंदी के प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवाया गया है। आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है। प्रोजेक्ट के तहत तारबंदी का पूरा काम अगली फसल तैयार होने से पहले पूरा होगा। यह खुलासा वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन और हायर एजुकेशन मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने किया है।

1293 एकड़ वाली मोतीबाग बीड़ समाना विधानसभा सीट का हिस्सा पहली बार हुई है। इलाके के लोग बीड़ के जानवरों के फसलों के नुकसान करने से परेशान थे। बठोई कलां में सड़क प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखने पहुंचे रखड़ा ने बीड़ की बाउंड्री के चल रहे काम का जायजा लिया है। प्रोजेक्ट के पूरा होने से जहां आधा दर्जन गांवों में जानवरों से हो रहा फसलों का नुकसान बचेगा वहीं सड़क से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

प्रोजेक्ट पर 1.73 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। 13 किलोमीटर लंबी बाउंड्री बना कर नीलगाय, सुअर दूसरे जानवरों को बाहर निकलने से रोका जाएगा।

रखड़ा ने लोगों से अपील की कि बीड़ के किनारों पर स्थित सड़क के किनारों पर आवारा पशुओं को किसी प्रकार की मैन्युअल डालें। इससे उनकी आबादी रुकेगी और इन्हें जंगलात एरिया के अंदर सीमित किया जा सकेगा। उन्होंने बठोई कलां गांव में 94 लाख रुपये से बनने वालर सड़क के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है। बठोई कलां से बठोई खुर्द को मिलाने वाली 12 फुट चौड़ी सड़क को केवल बनाया जाएगा बल्कि इस रूट पर पत्थर डालकर अपग्रेड किया जाएगा।

बठोई कलां में सड़क प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखते रखड़ा मौजूद अन्य।