पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब अस्पतालों को लेना पड़ेगा एक्रीडिएशन सर्टिफिकेट

अब अस्पतालों को लेना पड़ेगा एक्रीडिएशन सर्टिफिकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकलएजुकेशन एंड रिसर्च हेल्थ डिपार्टमेंट के अंतर्गत आते अस्पतालों को अब मिनिस्ट्री आॅफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर से एक्रीडिएशन सर्टिफिकेट लेना लाजमी होगा। अस्पताल प्रबंधन अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जो रिपोर्ट प्रतिवर्ष तैयार करती है, उसमें काफी कमियां होती हैं। इसलिए अब यह जांच भी सेंटर गवर्नमेंट की टीम करेगी। इसके बाद ही अस्पतालों को एक्रीडेशन सर्टिफिकेट जारी होगा। मिनिस्ट्री आॅफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर भारत सरकार ने मेडिकल काॅलेज और हेल्थ डिपार्टमेंट के अंतर्गत आते जिला अस्पताल, कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर और सब अस्पतालों की चेकिंग के लिए सेंटर स्तर पर टीम का गठन किया गया है।

इसके लिए 56 डाॅक्टरों की एक टीम बनाई गई है, जिन्हें चेकिंग करने के लिए अलग-अलग स्टेटों में भेजा जाएगा। यह टीमें अस्पतालों की चेकिंग करके इसकी रिपोर्ट सीधे गवर्नमेंट आॅफ इंडिया को भेजेगी।

टीम में दो डाॅक्टर पंजाब से भी लिए गए हैं। इसमें से मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट से मेडिकल काॅलेज पटियाला एसपीएम डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. गुरमीत सिंह जबकि पंजाब हेल्थ सिस्टम काॅर्पोरेशन (पीएचएससी) चंडीगढ़ से डाॅ. परमिंदर सिंह को नियुक्त किया गया है। यह टीम नेशनल हेल्थ सिस्टम रिर्सोस सेंटर (एनएचआरसी) के अंतर्गत काम करेगी। 56 डाॅक्टरों की टीम को एनएचआरसी की ओर से ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है, जिनकी 5 दिनों की ट्रेनिंग दिल्ली में कराई जा रही है।

डाॅक्टरों को दी जा रही है प्रोटोकॉल की जानकारी

अस्पतालोंकी चेकिंग में किस तरह प्रोटोकॉल होने चाहिए, इसके लिए दिल्ली में 5 मेंबरी टीम को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। ट्रेनिंग लेने गए डाॅ. गुरमीत सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग में उन्हें प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी दी जा रही है। अस्पतालों की चेकिंग के दौरान उन्हें किस दायरे में कार्रवाई करनी है। हेल्थ सेंटर की चेकिंग के दौरान उन्हें किस तरफ अधिक ध्यान देना है। अस्पताल में प्रोटोकॉल के हिसाब से स्टेंडर्ड है या नहीं।

अस्पतालों की चेकिंग के लिए जो टीम बनाई गई है वह किसी भी अस्पताल के एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी डिपार्टमेंट, ओपीडी, लेबर रूम, मैटरनिटी वाॅर्ड, पीडियाट्रिक्स वाॅर्ड, सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट, आॅपरेशन थिएटर और पोस्टमार्टम यूनिट, आईसीयू, इंडोर पेशेंट, ब्लड बैंक, लैबोट्ररी सर्विसेस और फाॅर्मेसी की