- Hindi News
- टैक्सटाइल मिल पर गिरी आसमानी िबजली, आग से करोड़ों की कॉटन राख
टैक्सटाइल मिल पर गिरी आसमानी िबजली, आग से करोड़ों की कॉटन राख
टैक्सटाइल मिल पर गिरी आसमानी िबजली, आग से करोड़ों की कॉटन राख
संगरूर. पटियालारोड स्थित धागा मिल के गोदाम में आग लग जाने से करोड़ों की कॉटन जलकर राख हो गई है। आग ने इमारत को भी ध्वस्त कर दिया है। देर रात खबर लिखे जाने तक तीन जिलों की फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी हुई थी। हालांकि आग के कारणों की कोई ठोस वजह पता नहीं चली। आशंका है कि रात के समय आसमानी बिजली के कारण आग लगी है। पटियाला रोड पर अवानी टैक्सटाइल्स के डायरेक्टर शिव कुमार गोयल ने बताया, गोदाम में कॉटन की करीब आठ हजार गांठें स्टोर की थीं। शनिवार रात करीब 12.30 बजे मैनेजर का फोन आया कि मिल गोदाम में आग लग गई है। सिक्योरिटी गार्ड गुरदेव सिंह ने बताया कि आसमान में बिजली चमक रही थी। रात करीब 12.15 बजे धमाका सुनाई दिया। कुछ समय बाद ही दूसरे साथी ने बताया कि गोदाम से धुआं निकल रहा है।