पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे कारोबारी बोले ‌‌~25 लाख वाली टैक्स स्लैब से निकाला जाए

छोटे कारोबारी बोले ‌‌~25 लाख वाली टैक्स स्लैब से निकाला जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। एक्साइज एंड टैक्सेशन महकमे की राहत स्कीम की स्लैब को और कम करने की छोटे दुकानदारों की डिमांड पर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर छोटे दुकानदार बार-बार अपील भी कर चुके हैं। स्लैब को कम करने की बात पर कुछ महीने पहले खुद कमिश्नर ने हामी भरी थी। उन्होंने कहा था कि दुकानदारों की मांग को ध्यान में रखते हुए जल्द राहत स्कीम में एक और स्लैब जोड़ा जाएगा।
प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा दुकानदार परचून के कारोबार से जुड़े हैं। करियाना समेत हर एरिया के छोटे कारोबारी शामिल हैं। कुछ कारोबारी ऐसे भी हैं, जिनकी इनकम 5 से 7 लाख रुपए तक है। पर वो टैक्स 15 से 20 लाख रुपए कमाने वाले कारोबारियों जितना दे रहे हैं। इसलिए 0 से 10 लाख रुपए सालाना कमाने वाले कारोबारी को लमसम टैक्स एक हजार रुपए किया जाए।
महकमे ने गांव और छोटे टाउन के छोटे कारोबारियों के लिए राहत स्कीम योजना शुरू की है।
इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाने के लिए ही सरकार ने कारोबारियों को राहत देने की बात की। चार स्लैब में कारोबारी लमसम टैक्स भरकर सर्टिफिकेट हासिल कर सकता है।
स्लैब में 0-25 लाख सालाना कमाने वाला 5 हजार, 25-50 लाख वाला 10 हजार, 50-75 लाख वाला 15 हजार और 75 लाख से एक करोड़ रुपए की कमाई करने वाला 20 हजार रुपए लमसम टैक्स भरना होगा। छोटे दुकानदारों ने इस बारे में सरकार से मांग की है कि एक और स्लैब बनाकर 0 से 10 लाख कमाने वाले व्यापारी से एक हजार रुपए लमसम टैक्स लिया जाए।

डिप्टी सीएम से सलाह करके लेंगे फैसला : कमिश्नरअनुराग वर्मा ने कहा कि कारोबारियों की सुविधा के लिए ही राहत स्कीम शुरू हुई है। छोटे कारोबारी चाहते हैं कि स्लैब कम की जाए तो जरूर कम होगी। इस बारे में बातचीत चल रही है। डिप्टी सीएम से सलाह करके स्लैब को कम करने का फैसला होगा।

महकमे के रेवेन्यू में होगी बढ़ोतरी : पंजाब करियाना रिटेलर्स एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रधान तरसेम चंद गर्ग, जनरल सेक्रेट्री पवन कुमार लक्की और व्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी के प्रधान राकेश गुप्ता ने बताया कि कई बहुत छोटे दुकानदार हैं, जो 10 लाख से कम की कमाई करते हैं। वो भी 25 लाख वालों जितना टैक्स क्यों भरे। महीने पहले कमिश्नर खुद कारोबारियों से मिले थे। राहत स्कीम के बारे में बताया था। तब भी उनको स्लैब कम करने को कहा था। सीपीएस एनके शर्मा से इसके लिए कहा गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अगर एक और छोटी स्लैब शुरू हो जाती है तो इससे महकमे के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी।
0-10 लाख रुपए से स्लैब शुरू करने का है सुझाव।
राहत स्कीम की एक और स्लैब कम करने पर नहीं महकमे का ध्यान।