(गुरबख्श कॉलोनी से गुरुनानक नगर को जाती सड़क टूटी हुई, सड़कों के किनारे भी टूटे।)
पटियाला। पटियाला बाई पाेल के दौरान गुरबख्श काॅलोनी में छह महीने पहले बनी सड़क शनिवार-रविवार की बारिश को नहीं झेल सकी। तीन किमी की इस सड़क पर कंकरीट ऊपर आने लगी है और उसका हाल पहले जैसा हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्डे हो गए हैं, जिससे लोगों के गिरने का खतरा बना हुआ है। रोड से हैवी व्हीकल नहीं गुजरता, फिर भी आनन-फानन में बनाई गई रोड की हकीकत सबके सामने आई है।
वाॅर्ड कौंसलर रछपाल सिंह धंजू ने सड़क खराब होने का ठीकरा निगम के सिर पर फोड़ा है। सड़क तो बढ़िया क्वालिटी की बनाई थी। नगर निगम ने सीवरेज की सफाई के लिए 14 होल खुलवाए थे। बाद में इसे बंद करना भूल गया। जिन जगहों पर होल खुले थे, वहां व्हीकल के टायर जाने से अच्छी खासी सड़क टूट गई। पार्षद ने बताया जब सीवरेज की सफाई के लिए सड़क के बीच से होल खोले गए थे, तो उन्हें बंद भी किया जाना चाहिए था।
गुरबख्श काॅलोनी से लेकर यह सड़क आगे सारी टूटी पड़ी थी। यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। बाई चुनाव के दौरान सड़क को ठीक किया गया था। कुछ ही समय में सड़क के हालात पुराने जैसे बन गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों दुकानदारों की समस्या एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। क्योंकि बरसात के दिनों में यहां पर हुए खड्डों में पानी भर जाता है। पानी से भरे खड्डों में जब गाड़ियों के टायर जाते हैं, तो गंदा पानी दुकान के अंदर चला जाता है।
निवासी नाराज : - अमरजीत ने बताया कि नगर निगम की गलती से ही सड़क का बुरा हाल हुआ है। सीवरेज खोलने को निगम ने ऐसे मुलाजिम भेजे जिन्हें जानकारी नहीं थी और वो इधर-उधर सड़क खोदकर चले गए।
- मोनू ने बताया कि लंबे समय बाद सड़क की हालत सुधरी थी, लेकिन सीवरेज खोलने के चलते एक बार फिर सड़क की दुर्दशा हो गई है। पार्षद नगर निगम के चलते सड़क का बुरा हाल हुआ है।
बाई पोल के दौरान बनाई गई थी तीन किमी सड़क, दो दिन की बारिश का दिखा असर, कौंसलर ने निगम के सिर फोड़ा ठीकरा ।