पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन की छुट्टी पर गए थाना शुतराणा एसएचओ

दो दिन की छुट्टी पर गए थाना शुतराणा एसएचओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला |नशीले कैप्सूलसहित गिरफ्तार किए व्यक्ति के घर से जब्त किए 80 हजार रुपए गायब करने के आरोप के बाद थाना शुतराणा के एसएचओ एसआई गुरदेव सिंह छुट्टी पर चले गए हैं। गुरदेव सिंह दो दिन की छुट्टी पर हैं। जबकि शिकायत के बाद उनको छुट्टी पर भेजने की बात कही जा रही है। थाने का चार्ज एडिशनल एसएचओ ज्ञान सिंह संभालेंगे।

एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार सुरजीत सिंह की प|ी जसबीर कौर ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस में लिखित शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि तलाशी के नाम पर पुलिस ने यह पैसा घर से अपने कब्जे में लिया था। 3 दिसंबर को रेड करने के बाद यह पैसा जब्त किया था, जो घर की रिपेयरिंग के लिए रखा था। पुलिस ने कहा था कि 36 हजार रुपए बरामदगी हुई थी, 80 हजार रुपए जब्त करने का आरोप झूठा है।