- Hindi News
- बाइक सवार दो युवकों की कार से टक्कर, मौत
बाइक सवार दो युवकों की कार से टक्कर, मौत
बिना हेलमेट के बाइक से रहे थे पटियाला, कार ड्राइवर जख्मी
नाभारोडस्थित गांव रखड़ा के पास कार की टक्कर से बिना हेलमेट बाइक चला रहे दो युवकों की मौत हो गई। मृतक अमरिंदर सिंह (उम्र करीब 23 साल) जतिंदर सिंह (उम्र 26 साल) गांव बड़ा हियाणा कलां, नाभा रोड के निवासी थे। हादसा शनिवार सुबह हुआ था, जब दोनों पटियाला रहे थे।
बाइक के पीछे बैठे जतिंदर की कार के शीशे से टकराने से मौके पर मौत हो गई थी। अमरिंदर सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा दिया। चौकी सेंचुरी एंकलेव पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर राजिंदरा अस्पताल भेजी, जहां पोस्टमार्टम के बाद लाश घरवालों को सौंप दी। थाना पसियाणा में आरोपी कार ड्राइवर गुरप्रीत सिंह निवासी रोहटी खास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक जतिंदर सिंह के चाचा जसपाल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। जतिंदर घटना के समय बाइक सवार युवकों के पीछे अपने भाई जगदीश सिंह के साथ रहा था। जांच अधिकारी दर्शन सिंह ने कहा कि दोनों युवक पटियाला में 22 नंबर फाटक के पास किसी इंटरनेट संबंधी कंपनी में काम करते थे। युवक के घरवालों ने पूरी जानकारी नहीं दी क्योंकि मौत की खबर सुनकर घर में मातम का माहौल था। दोनों युवक अभी कुंवारे थे और दोनों ही दो-दो भाई थे। इससे अधिक जानकारी घरवालों ने नहीं दी है।
ट्रैफिक नियम का पालन जरूर करें: डीएसपी
ट्रैफिकअजिंदर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों लोगों की जान सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं। सड़क पर चलते समय इन नियमों का ध्यान रखें और हेलमेट सीट बेल्ट जरूर पहनें। नाभा रोड पर हुआ हादसा दुखद है। लोग इससे सबक लें क्योंकि नियमों का पालन किया होता तो शायद कीमती जिंदगी बच जाती।
हादसे में मृतकों की टांगे भी टूट गईं
दोनोंयुवक बाइक से पटियाला रहे थे। वहीं आरोपी गुरप्रीत सिंह अपनी इंडिगो गाड़ी से पटियाला की तरफ रहा था कि रखड़ा गांव के पास बने प्रेट्रोल पंप के पास उसने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक के पीछे बैठा जतिंदर उछल कर कार के फ्रंट शीशे से टकरा गया। शीशे से सिर टकराने के कारण उसकी मौके पर मौत हुई, वहीं अमरिंदर सिंह का माथा सड़क किनारे बने खेतों की निशानदेही के लिए लगाए पिल्लर से टकराया और उसका सिर फट गया। अमरिंदर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मरने वालों की टांगें तक टूटी