मेरी अपील
अशोक गर्ग, जनरल सेक्रेटरी, सर्राफा एसोसिएशन
पटियाला। सड़कहादसों में अधिकतर कारण लापरवाही ही नजर आती हैं। लोग यदि अपनी जिंदगी के प्रति गंभीर हो जाएं तो पचास फीसदी हादसे अपने आप कम हो जाएंगे। सड़क पर चलते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे हो जाते हैं लेकिन सब कुछ देखते हुए लापरवाही दोहराने से लोग अपनी जिंदगी के साथ दूसरों को भी खतरे में डालते हैं। जिम्मेदार बनने और खुद पहल करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अपने बच्चों को भी इन नियमों का पालन करना सिखाएं। पेरेंट्स अपने बच्चों को कम उम्र में स्कूल में गाड़ी ले जाने मत दें और पूरी ड्राइविंग सिखाने के बाद ही उन्हें सड़क पर कार बाइक वगैरह चलाने दें। घर से की गई शुरुआत ही सड़क हादसों को रोकने में अहम भूमिका निभा सकती है।