पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जंगलात महकमे में नौकरी लगाने का झांसा देकर ‌~4.5 लाख ठगे

जंगलात महकमे में नौकरी लगाने का झांसा देकर ‌~4.5 लाख ठगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | जंगलातमहकमे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक आदमी ने साढ़े चार लाख रुपए ठग लिए। दो साल पहले लिए इन पैसों के बावजूद आरोपी ने नौकरी नहीं लगवाई तो पुलिस के पास शिकायत पहुंची।

थाना बख्शीवाला में आरोपी सतनाम सिंह निवासी गांव बहवलपुर भादसों के खिलाफ जसविंदर सिंह निवासी बख्शीवाला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। दर्ज मुकद्दमा नंबर 7 के अनुसार साल 2014 में जसविंदर ने अपने बेटे परमिंदर सिंह को नौकरी लगवाने के लिए यह पैसा दिया था। फिलहाल इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शिकायकर्ता जसविंदर ने बताया कि आरोपी सतनाम सिंह इलाके में कंबाइन बनाने वाली कंपनी में काम करता है। कंपनी में नियुक्त फोरमैन जसविंदर के गांव का रहने वाला है, जिसके घर शादी में आरोपी आया था। यहां सतनाम सिंह से मुलाकात हुई और परमिंदर को जंगलात महकमे में नौकरी लगवाने का दावा किया। नौकरी के लिए 10 लाख रुपए मांगे। सौदा 7 लाख रुपए में तय हो गया। जसविंदर ने घर मे रखा सोना बैंक में गिरवी रखने के बाद साढ़े चार लाख रुपए आरोपी को दिए। पैसे देने के बावजूद जब एक साल तक नौकरी नहीं मिली तो पैसा वापस मांगा। आरोपी ने पैसा लौटाने की जगह धमकी देनी शुरू कर दी। जिसकी कॉल रिर्काड करने के बाद पुलिस को शिकायत दी।

खबरें और भी हैं...