स्विमिंग पूल सिक्योरिटी गार्ड की मौत
नाभारोड स्थित पॉवर हाउस कॉॅलोनी के स्विमिंग पूल के सिक्योरिटी गार्ड की संदेह भरी हालत में मौत हो गई। गार्ड की पहचान गोपाल सिंह (उम्र करीब 45 साल) निवासी न्यू मेहर सिंह कॉॅलोनी के रूप में हुई है। गोपाल की लाश मंगलवार सुबह करीब छह बजे चेजिंग रूम में मिली है। सूचना मिलने के बाद चौकी माडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने लाश कब्जे में लेकर राजिंदरा अस्पताल भेज दी। जांच अधिकारी एएसआई शमशेर सिंह ने लाश को पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया गया। फिलहाल मौत की वजह दम घुटना बताया जा रहा है। गोपाल सिंह कॉॅलोनी के स्विमिंग पूल पर प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड लगा है। सोमवार रात को गोपाल ड्यूटी पर आया था। मंगलवार सुबह उसकी लाश मिली। घटनास्थल पर पुलिस को कुछ जले हुए कपड़े बरामद भी हुए, जिससे पुलिस ने आशंका जताई है कि आग में दम घुटने से उसकी मौत हुई है।
मौके पर मिले पुलिस को जले कपड़े, दम घुटने से मौत की आशंका