ऑनलाइन मिलेगी पोस्ट ऑफिस बीमा पॉलिसी की जानकारी
पटियाला। पोस्टऑफिस की जीवन बीमा पॉलिसी और रूरल इलाके की पॉलिसी के बारे में ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। यह योजना जल्द ही शुरू की जा रही है, जिसके लिए सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर को स्थापित किया जा रहा है। बीमा संबंधी कामों को लेकर यह सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर इंटरनेट और अन्य सुविधा से लैस है। जिस वजह से इन्हें जिम्मा सौंपा गया है। पॉलिसी लेने वाले अब किसी भी समय ऑनलाइन अपनी बीमा का स्टेट्स जान पाएंगे।