पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावरकॉम डायरेक्टर्स के लिए स्क्रीनिंग शुरू

पावरकॉम डायरेक्टर्स के लिए स्क्रीनिंग शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावरकॉममैनेजमेंट के लिए डायरेक्टर रखने के लिए स्क्रीनिंग का काम शुरू हो गया है और एक हफ्ते में यह पूरी होने की संभावना है। दूसरी स्क्रीनिंग के बाद शॉर्ट लिस्ट किए गए कैंडीडेट्स की लिस्ट डिप्टी सीएम बिजली मंत्री सुखबीर बादल के पास भेज दी जाएगी। पावरकॉम मैनेजमेंट में डायरेक्टरों की चार पोस्टें खाली हैं। डायरेक्टर कामर्शियल और डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए बीस-बीस अर्जियां पहुंची हैं जबकि डायरेक्टर जेनरेशन के लिए 18 और डायरेक्टर फाइनांस के लिए तीन कैंडीडेट्स ने अप्लाई किया है।

पावरकॉम मैनेजमेंट ने इसके साथ ही फैसला किया है कि उसके जिन बाकी महकमों में 35 से 40 फीसदी तक पोस्टें खाली हैं, वहां भी भर्ती की जाएगी। इसके तहत पहल के आधार पर डाटा एंट्री आपरेटर रखे जाने की योजना है। उधर 208 एसडीओ (इलेक्ट्रिकल) रखे जाने का प्रोसेस शुरू किया जा चुका है। यह सीधी भर्ती होगी। इसके बाद इंजीनियरों की भर्ती के लिए जेईटी से अच्छी मेरिट में पास होने का रूल लागू किया जाएगा।