- Hindi News
- लीव रिजेक्ट िफर भी नहीं आई रेडियोलॉजिस्ट
लीव रिजेक्ट िफर भी नहीं आई रेडियोलॉजिस्ट
माताकौशल्या अस्पताल में नवजात बच्चे और उसकी मां की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अपनी सफाई में कहा है कि शुक्रवार से अर्नंडलीव पर गई एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर हिमप्रीत कौर की छुट्टियां अस्पताल प्रबंधन ने घटना से पहले सोमवार को रद्द कर दी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।
सेहत महकमे के सेक्रेटरी को भेजे पत्र में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हिमप्रीत कौर 13 सितम्बर को अर्नंडलीव छुट्टियां अप्लाई करके 24 सितम्बर तक लीव पर चली गईं। शनिवार रविवार को छुट्टी होने के कारण अस्पताल डॉ. हिमप्रीत से संपर्क नहीं कर पाया। इसके बाद सोमवार को उनकी छुट्टियां केंसिल कर दी गई, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। यही नहीं मंगलवार बुधवार को अस्पताल प्रबंधन ने डॉ. हिमप्रीत को फोन किए लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। अस्पताल की एक्टिंग एमएस डॉ. हरमिंदर सोढी ने कहा कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए रेडियोलॉजिस्ट की छुट्टियां रद्द की गई थीं।
मंगलवार को अस्पताल में हुई मां शिशु की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल के पांच डाक्टरों से जवाब मांगा है। इनमें डा. गुरमन, डा. सतिंदर, डा. इंद्रवीर गिल, डा. रंजना डा. राजेश मोहन का नाम शामिल है। इसके अलावा थाना लाहौरी गेट पुलिस ने इन डाक्टरों से पूछताछ की है लिखित जवाब मांगा है। सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने इस मामले की जांच सिविल सर्जन डा. एचएस बाली को सौंपी है।
मां बच्चे की माैत के मामले में डाक्टरों पर गाज गिरनी तय है। शुरूआती जांच के बाद मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने साफ तौर पर कहा गया है कि यदि महिला में खून कम था तो उसका एचबी देखना चाहिए था, जिसे में डाक्टरों की सीधी लापरवाही सामने आती है। सारे मामले की जांच सिविल सर्जन डा. एचएस बाली को सौंपी गई है, उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। अस्पताल के लिए जल्द एक अन्य रेडियोलॉजिस्ट का इंतजाम किया जाएगा।