पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुओं के लड़ने से जब लगने लगा जाम, रोष

पशुओं के लड़ने से जब लगने लगा जाम, रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रियासतीशहरमें आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पर प्रशासन ने इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया। पशु मेन बाजार, सड़क के बीच में झगड़ते हैं, पर प्रशासन पक्का इंतजाम नहीं कर रहा। ऐसा नजारा बुधवार सुबह 7:20 पर देखा गया। जब पटियाला गेट पर चार सांड लड़ाई करने लगे। लड़ाई के कारण रोड जाम होने लगी थी। स्कूली बच्चों को भी देरी हो रही थी। दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों ने पानी डालकर किसी तरह उनको भगाया।

ईओ सुखदीप सिंह कम्बोज ने कहा कि हम सोमवार से एकजुट होकर पशुओं को पकड़ने की मुहिम चला रहे हैं पटियाला से क्लचर लाकर जल्द इस समस्या का हल कराएंगे।

आवारा पशु सड़क पर भागते हुए और स्कूली बच्चे अपना बचाव करते हुए।