- Hindi News
- आरोपी एसडीओ की बैंक स्टेटमेंट विजिलेंस के पास
आरोपी एसडीओ की बैंक स्टेटमेंट विजिलेंस के पास
रिश्वतलेतेगिरफ्तार पावरकॉम के राजपुरा कमर्शियल विंग के एसडीओ हरप्रीत सिंह सैणी के तीनों बैंक की स्टेटमेंट विजिलेंस के पास पहुंच गई है। सैणी के दो बैंक खाते पटियाला और एक राजपुरा में था। विजिलेंस अधिकारी स्टेटमेंट की पड़ताल कर ट्रांजेक्शन चेक कर रही है। ट्रांजेक्शन में बड़ी अमाउंट के बारे में विजिलेंस को कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई है, जांच जारी है।
साढ़े तीन साल पहले सैणी को मिली नौकरी के बारे में सुराग हासिल कर रही है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह ने कहा कि स्टेटमेंट से खास जानकारी नहीं मिली है। आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में है। नौकरी के पहलु पर जांच आगे नहीं बढ़ी है। उस मामले में सुराग की तलाश है। आरोपी की गाड़ी उनके कब्जे में हैं, जिसकी जांच कर रहे हैं। मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
यह है पूरा मामला
विजिलेंसने एसडीओ हरप्रीत सिंह सैणी को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उसने परमजीत सिंह पुत्र सोमनाथ निवासी गणेश नगर राजपुरा के घरेलू कनेक्शन पर 54000 रुपए का जुर्माना कम करने के बदले रिश्वत मांगी थी। जुर्माना कम करने के बदले में दस हजार की रिश्वत पहले भी ले चुका था।