- Hindi News
- सैंडल में स्मैक छिपा कर लाने वाला कैदी पकड़ा
सैंडल में स्मैक छिपा कर लाने वाला कैदी पकड़ा
अदालतमेंपेशी के बाद वापिस सेंटर जेल लौटे एक अंडर ट्रायल कैदी से जेल प्रबंधकों ने तलाशी के दौरान 40 ग्राम स्मैक बरामद की है। गुरसेवक सिंह पुत्र अवतार सिंह अपने सैंडल में स्मैक की पुडिय़ा छिपाकर लाया था, जिसे जेल स्टाफ ने गुप्त सूचना पर पकड़ लिया। सेंटर जेल के एडिशनल जेल सुपरिटेंडेंट राजन कपूर ने बताया कि गुरसेवक सिंह के खिलाफ घनौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।
उसकी आज पेशी थी और वह पेशी से लौटा था। शाम करीब पौने छह बजे जेल में दाखिल होने से पहले उन्होंने जेल अधिकारी रूपा सिंह सतविंदर सिंह के साथ मिलकर तलाशी ली थी। सैंडल के एड़ी में छिपाई चार पुड़ियां बरामद की, जिसमें 40 ग्राम स्मैक थी। अारोपी ने पेशी पर जाते समय सुबह चप्पल पहन रखी थीं। लौटते समय उसने सैंडल पहन रखी थी। जेल अधिकारियों को सूचना थी कि गुरसेवक सिंह में कुछ बदलेगा, जिसमें नशा बरामद हो सकता है। सैंडल पहना देख शक हुआ तो एड़ी की तलाशी ली तो वह खुल गई, जिसमें से स्मैक बरामद हुई। गुरसेवक सिंह नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद है।
बरामद स्मैक दिखाते जेल अफसर और साथ में खड़ा आरोपी।