पटियाला। गुरूतेग बहादुर ट्रक यूनियन के चुनावों में पाल सिंह कुलेमाजरा को लगातार दूसरी बार प्रधान चुना गया। कुल 607 वोटों में से कुलेमाजरा को 314, हरविंदर सिंह नीटा को 290 करनैल सिंह जग्गी को एक वोट मिली। रिजल्ट के बाद पाल सिंह कुलेमाजरा ने यूनियन वर्करों का धन्यवाद किया।